श्री गोविंद माधव सहकारी साख समिति की साधारण सभा संपन्न:

​उज्जैन, औदीच्य ब्राह्मण समाज की प्रतिष्ठित संस्था ‘श्री गोविंद माधव सहकारी साख समिति मर्यादित, उज्जैन’ की साधारण सभा श्री श्याम जी आचार्य की अध्यक्षता में गरिमामय वातावरण में आयोजित की गई।

​सभा के मुख्य अतिथि संस्था के संस्थापक सदस्य श्री श्रीलाल जी पाठक, श्री गोविंद जी दवे तथा नगर निगम के सेवानिवृत्त स्वास्थ्य अधिकारी श्री विक्रम सिंह जी पंड्या रहे।

​कार्यक्रम में संस्था के आय-व्यय का ब्योरा श्री चेतन जोशी ने प्रस्तुत किया। संस्था में पूर्ण कंप्यूटरीकरण लागू होने और समिति की उत्तरोत्तर प्रगति पर सभी ने हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर समय से पूर्व एवं नियमित ऋण जमा करने वाले संस्था के 20 जागरूक सदस्यों का मंच पर अभिनंदन किया गया, साथ ही आरडी खाताधारकों को परिपक्वता राशि के चेक वितरित किए गए।

​मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में समिति के पारदर्शी वित्तीय प्रबंधन की सराहना करते हुए अधिक से अधिक नए समाजजनों को संस्था से जोड़ने पर जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन श्री श्याम मेहता ने किया एवं आभार प्रदर्शन श्री पंकज जोशी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अंत में संस्था की संचालिका श्रीमती मनोरमा उपाध्याय एवं समाज के अन्य दिवंगत परिजनों के असामयिक निधन पर सदन द्वारा दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में संस्था सदस्य एवं बड़ी संख्या में औदीच्य समाजजनों की उपस्थिति रही, सुरुचिपूर्ण भोजन के साथ साधारण सभा संपन्न हुई।