पुलिस लाईन उज्जैन में किया गया हार्टफुलनेस ध्यान एवं रिलैक्सेशन सत्र का आयोजन

उज्जैन,पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस लाईन उज्जैन में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हार्टफुलनेस ध्यान एवं रिलैक्सेशन सत्र का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन रक्षित निरीक्षक श्री रणजीत सिंह एवं सूबेदार सुश्री स्वाति कामले के समन्वय से किया गया।

सत्र के दौरान जिला उज्जैन के हार्टफुलनेस नोडल कोऑर्डिनेटर श्री संजय खंडेलवाल एवं हार्टफुलनेस अभ्यासी सुश्री हर्षिता द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को हार्टफुलनेस रिलैक्सेशन एवं ध्यान (मेडिटेशन) का अभ्यास कराया गया।

कार्यक्रम में हार्टफुलनेस की सफाई (क्लीनिंग) एवं प्रार्थना की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी देते हुए नियमित अभ्यास के महत्व से अवगत कराया गया।उक्त सत्र में हार्टफुलनेस प्रशिक्षक महिला आरक्षक सुश्री अंजली ओरे सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा ध्यान एवं रिलैक्सेशन अभ्यास में सहभागिता की।

उज्जैन पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के कार्य के दौरान उत्पन्न तनाव को कम करने, मानसिक शांति एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस प्रकार के वेलनेस एवं ध्यान सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।