उज्जैन, उज्जैन पुलिस द्वारा आदतन अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री करणदीप सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक नागदा श्री विक्रम अहिरवार के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नागदा निरीक्षक अमृतलाल गवरी के नेतृत्व में नागदा पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार कर कार्यवाही की गई।
मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नागदा एवं अन्य जिलों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरजिला चोर गिरोह के 05 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा आरोपियों से विभिन्न चोरी के प्रकरणों में चोरी गया मशरूका तथा अपराध में प्रयुक्त वाहन सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है।
📌 *वारदात करने का तरीका*-
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ग्रामीण क्षेत्रों में कार से घूमकर सुनसान खेतों एवं स्थानों की रेकी करते थे। इसके बाद खेतों से ट्यूबवेल की मोटर एवं केबल, विद्युत ट्रांसफार्मर से ऑयल एवं अन्य सामग्री चोरी करते थे। इसके अतिरिक्त सड़क किनारे स्थित सुनसान गुमटियों एवं सूने मकानों को निशाना बनाकर वहां से सामान चोरी कर कार एवं ट्रैक्टर में भरकर ले जाते थे। आरोपियों द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने तथा ग्राम कचनारिया में एक ग्रामीण के साथ मारपीट करने की वारदात भी की गई।
📌 *गिरफ्तार आरोपी*-
1.जितेन्द्र पिता अशोक, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम रोडल खुर्द, नागदा।
2.नवल सिंह उर्फ भोला पिता भंवर, निवासी ग्राम भाडला।
3.कन्हैया उर्फ कान्हा पिता समर्थ, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम रोडल खुर्द, नागदा।
4.करण पिता सेवाराम उम्र 35 वर्ष, निवासी झांझाखेड़ी, नागदा।
5.दीपक पिता नरसिंग, उम्र 27 वर्ष, निवासी झांझाखेड़ी, नागदा।
📌 *प्रकरणवार कार्यवाही एवं जब्त मशरूका*-
1.अपराध क्रमांक 447/2024, धारा 331(4), 305(क) बीएनएस
आरोपी जितेन्द्र, नवल सिंह उर्फ भोला एवं कन्हैया उर्फ कान्हा से चोरी गया फ्रिज तथा वारदात में प्रयुक्त ट्रैक्टर, कुल अनुमानित कीमत ₹5,00,000/- जब्त।
2.अपराध क्रमांक 287/2026, धारा 303(2) बीएनएस
उपरोक्त तीनों आरोपियों से चोरी किया गया डी.पी. ऑयल (ट्रांसफार्मर तेल) एवं वारदात में प्रयुक्त कार, कुल अनुमानित कीमत ₹4,00,000/- जब्त।
3.अपराध क्रमांक 470/2026, धारा 331(4), 305(क) बीएनएस
प्रकरण में किराना सामान, कीमत ₹3,000/- जब्त।
4.अपराध क्रमांक 591/2026, धारा 303(2) बीएनएस
आरोपी करण एवं दीपक से 02 ट्यूबवेल मोटर, कीमत ₹60,000/- तथा लगभग 03 किलोग्राम तांबे के तार, कीमत ₹4,000/- जब्त।
5.अपराध क्रमांक 35/2026, धारा 303(2) बीएनएस
आरोपी करण एवं दीपक से चोरी की गई एच.एफ. डीलक्स मोटरसाइकिल, कीमत ₹80,000/- जब्त।
6.अपराध क्रमांक 362/2026, धारा 296(ए), 115(2) बीएनएस
आरोपी करण एवं दीपक द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद ग्राम कचनारिया में ग्रामीण के साथ मारपीट करने के संबंध में कार्यवाही की गई।
कुल जप्त मशरूका एवं सामग्री की अनुमानित कीमत ₹9,64,000/-।
📌 *सराहनीय भूमिका*-
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नागदा निरीक्षक अमृतलाल गवरी के नेतृत्व में एएसआई बेरसिंह चरपोटा, प्रधान आरक्षक रितेश भूरिया, विद्याशंकर प्रजापत, चित्ररंजन डामोर, श्रीराज परमार, प्रदीप डामोर, रोहित मालवीय, आरक्षक कृष्णा बैरागी, अजय चौहान, दीपक कायस्थ, दीनदयाल धांगर, मिथुन प्रजापत, आरक्षक मुन्नालाल जाट, सैनिक प्रदीप श्रीवास, ईश्वर डाबी एवं साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।