उज्जैन, शहर के फुटकर विक्रेताओं, हाथ ठेला व्यापारियों एवं छोटे व्यापारियों को सम्मान के साथ व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा नवरात्रि के प्रथम दिवस आज दिनांक 11 अक्टूबर को प्रातः 11.00 बजे वार्ड क्रमांक 16 स्थित बुधवारिया हाट बाजार में बनने वाले सुव्यवस्थित हॉकर्स जोन का भूमिपूजन सांसद, राज्यसभा सांसद, विधायक, निगम अध्यक्ष, सिंहस्थ प्राधिकरण अध्यक्ष, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष, हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष, क्षेत्रीय पार्षद की उपस्थिति में संपन्न होने जा रहा है जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित हैं!