उज्जैन, उज्जैन जिले में अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले आरोपियों की धड़पकड़ हेतु निरंतर कार्यवाही की जा रही। इसी क्रम में थाना नरवर पुलिस द्वारा एक आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
▪️*घटना का विवरण*-
दिनांक 09.10.2026 को थाना नरवर पुलिस को सर्कल भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मुंजाखेड़ी-पिपलोदा द्वारकाधीश डामर रोड पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध शराब का परिवहन करने की फिराक में खड़ा है।
▪️ *पुलिस कार्यवाही*-
सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम द्वारा पंचानों को साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। मौके पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आगे पीले रंग के झोले एवं पीछे सफेद थैली में शराब रखे हुए मिला। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस टीम ने पंचानों की मदद से पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रोहित पिता जुगलदास, उम्र 28 वर्ष, निवासी मकान नंबर 10, शिखरजी धाम, विकास नगर, थाना औद्योगिक क्षेत्र, जिला देवास बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से सफेद थैली में 205 क्वार्टर एवं पीले रंग के झोले में 100 क्वार्टर, कुल 305 क्वार्टर देशी प्लेन शराब, मात्रा 54.90 बल्क लीटर, कीमत लगभग ₹27,450/- बरामद हुई। शराब के परिवहन एवं कब्जे के संबंध में आरोपी के पास कोई वैध परमिट अथवा लाइसेंस नहीं पाया गया।
पुलिस द्वारा विधिवत कार्यवाही करते हुए अवैध शराब, शराब रखने में प्रयुक्त दोनों थैले एवं परिवहन में प्रयुक्त हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP 41 NG 7253 को पंचानों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी रोहित को वैधानिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना नरवर पर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
▪️*सराहनीय भूमिका*-
थाना प्रभारी नरवर श्री बल्लू सिंह मंडलोई, सउनि रोहित एवं टीम की मुख्य भूमिका रही।