बालिकाओं को शासन एवं गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा प्रदत्त छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए- प्रो कल्पना वीरेन्द्र सिंह

उज्जैन, बालिकाओं को शासन द्वारा छात्रवृत्ति के साथ साथ कई अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है । साथ ही उन्हें अज़ीम प्रेमजी फाउण्डेशन जैसी गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा भी छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है । इनका का लाभ उठाना चाहिए और अपने कैरियर को आगे बढ़ाना चाहिए । ये उद्गार ‘प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस’ शासकीय माधव महाविद्यालय, उज्जैन में “सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ कल्पना वीरेन्द्र सिंह ने व्यक्त किए । आयोजन में समस्त छात्रवृत्ति समन्वयक डॉ. महेंद्र कुमार शर्मा, गांव की बेटी योजना की नोडल अधिकारी डॉ. सीमाबाला अवास्या, प्रतिभा किरण की नोडल अधिकारी प्रो अंजना खेर, अज़ीम प्रेमजी फाउण्डेशन की छात्रवृत्ति योजना प्रभारी प्रो नुसरत सुल्ताना ,सेंट्रल सेक्टर योजना प्रभारी डॉ रफ़ीक नागौरी विशेष रूप से उपस्थित रहे और अपने प्रभार की योजनाओं की जानकारी दी ।।
डॉ. रफीक नागोरी ने संचालन किया,कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया!