तांबे के चूरे (स्क्रैप) Dross से भरे 05 लोडिंग वाहन जब्त, 05 आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन,उज्जैन पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस को प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर रणकेश्वर मंदिर के पास ब्रिज के नीचे कार्रवाई करते हुए तांबे के चूरे (स्क्रैप) से भरे 05 लोडिंग वाहन पकड़े गए। वाहनों में भरे माल के संबंध में वैध बिल, बिल्टी एवं परिवहन संबंधी दस्तावेज मांगे जाने पर वाहन चालक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके और न ही माल के संबंध में संतोषजनक जानकारी दे पाए।

*🔹पुलिस कार्रवाई*
सउनि दिनेश सरोठिया द्वारा पुलिस बल एवं पंच साक्षियों के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की गई। मौके पर पांच टाटा एस लोडिंग वाहनों में प्लास्टिक की बोरियों में भरा क्रिस्टलनुमा तांबे का चूरा (स्क्रैप) मिला। माल के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने तथा संतोषजनक जानकारी नहीं मिलने पर चोरी का माल होने के संदेह में पांचों वाहनों सहित उनमें भरे तांबे के चूरे को विधिवत जब्त किया गया।

पुलिस द्वारा मौके पर ही पांचों वाहन चालकों को गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए विधिवत गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई की मोबाइल फोन से वीडियोग्राफी भी कराई गई। इसके पश्चात जब्तशुदा वाहनों एवं उनमें भरे माल को श्री हरिओम धर्मकांटा, सेंट पॉल स्कूल के पास ले जाकर पंच साक्षियों की उपस्थिति में तौल कराया गया।

*🔹जब्तशुदा वाहन एवं वजन का विवरण*

1. टाटा एस क्रमांक MP-09-AX-5704 — कुल वजन 4,165 किलोग्राम।
2. टाटा एस गोल्ड (नया वाहन, बिना नंबर) — कुल वजन 2,335 किलोग्राम।
3. टाटा एस गोल्ड क्रमांक MP-09-AJ-2175 — कुल वजन 4,035 किलोग्राम।
4. टाटा एस गोल्ड क्रमांक MP-09-BK-4988 — कुल वजन 2,965 किलोग्राम।
5. टाटा एस गोल्ड क्रमांक MP-09-BR-4162 — कुल वजन 3,075 किलोग्राम।

पांचों वाहनों का कुल ग्रॉस वजन 16,575 किलोग्राम जिसमें से लगभग 11 टन ताँबे का स्क्रैप पाया गया। उक्त वजन वाहनों सहित उनमें भरे माल का है।

*🔹गिरफ्तार आरोपी*

1. सुरेश पिता मोहनलाल सोलंकी, उम्र 44 वर्ष, निवासी गांधी पैलेस, सिरपुर धार रोड, थाना चंदन नगर, इंदौर।
2. राहुल पिता राधेश्याम चौहान, उम्र 27 वर्ष, निवासी गांधी पैलेस, सिरपुर धार रोड, इंदौर।
3. शंकर पिता कैलाश सिंह ढाला, उम्र 43 वर्ष, निवासी गांधी पैलेस, सिरपुर धार रोड, थाना चंदन नगर, इंदौर।
4. रामकिशन पिता मांगीलाल पंवार, उम्र 55 वर्ष, निवासी गांधी नगर पैलेस, सिरपुर रोड, थाना चंदन नगर, इंदौर।
5. विनायक पिता रमेश राठौर, उम्र 22 वर्ष, निवासी गुलमर्ग परिसर, अंबामोलिया रोड, बिचौली हप्सी, कनाड़िया, इंदौर।

*🔹वैधानिक कार्रवाई*

पुलिस द्वारा पांचों आरोपियों के विरुद्ध धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 35(1)(e)/106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के अंतर्गत इस्तगासा क्रमांक 04/2026 पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। जब्तशुदा वाहनों एवं माल को थाने पर सुरक्षित रखवाया गया है। प्रकरण में तांबे के चूरे के स्रोत एवं चोरी से संबंधित तथ्यों की जांच की जा रही है।

उज्जैन पुलिस द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए वैधानिक कार्रवाई जारी है।

*🔹सराहनीय कार्य*
उप निरीक्षक गमर सिंह मण्डलोई थाना प्रभारी पंवासा, उप निरीक्षक दिनेश भट थाना इंचार्ज चिमनगंज मंडी, सउनि दिनेश सारोठिया, सउनि संतोष राव, प्रआर कपिल राठौर, प्र आर पीयूष मिश्रा, आर. आनंद मिश्रा, आर रवि पटेल आर अभिषेक राठौर , आर भूपेश , आर. जगदीश गेहलोत!