उज्जैन,दुर्गापूजा, दीपावली सहित आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या एवं अतिरिक्त यात्री दबाव को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली 03 जोड़ी ट्रेनों में अस्थाई रुप से अतिरिक्त कोच लगाने की व्यवस्था की जा रही है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन का विवरण निम्नानुसार है:-
1. ट्रेन संख्या 19625 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में 18 अक्टूबर, 2026 से 25 अक्टूबर, 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 19626 बांद्रा टर्मिनस-अजमेर एक्सप्रेस में 19 अक्टूबर, 2026 से 25 अक्टूबर, 2026 तक स्लीपर श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
2. ट्रेन संख्या 14801 जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस में 16 अक्टूबर, 2026 से 31 अक्टूबर, 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 14802 इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस में 19 अक्टूबर, 2026 से 03 नवंबर, 2026 तक दो स्लीपर श्रेणी एवं तीन जनरल श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।
3. ट्रेन संख्या 12465 इंदौर-भगत की कोठी एक्सप्रेस में 17 अक्टूबर, 2026 से 01 नवंबर, 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 12466 भगत की कोठी-इंदौर एक्सप्रेस में 18 अक्टूबर, 2026 से 02 नवंबर, 2026 तक दो स्लीपर श्रेणी एवं तीन जनरल श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व ट्रेनों के ठहराव, समय एवं ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य देखें। साथ ही, RailOne ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।