प्लेटफॉर्म क्रमांक 8 के सामने मुख्य मार्ग से 8 से 10 अवैध अतिक्रमण हटाए गए

उज्जैन, सिंहस्थ महापर्व 2028 के दृष्टिगत शहर के प्रमुख मार्गों को सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निरंतर की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के निर्देशानुसार नीलगंगा क्षेत्र में प्लेटफॉर्म क्रमांक 8 के सामने मुख्य मार्ग के किनारे किए गए लगभग 8 से 10 अवैध अतिक्रमण एवं अवैध निर्माणों को हटाया गया*
*निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा निरीक्षण के दौरान लोटी तिराहे से नीलगंगा पेशवाई मार्ग के बीच प्लेटफॉर्म क्रमांक 8 के सामने किए गए अतिक्रमणों को हटाने के निर्देश संबंधित जोनल अधिकारी को दिए गए थे। उक्त क्षेत्र में कुछ मकानों एवं दुकानों द्वारा सड़क किनारे अतिक्रमण किए जाने से आवागमन में परेशानी हो रही थी। इसे ध्यान में रखते हुए निगम की टीम द्वारा जेसीबी की सहायता से मकानों, दुकानों, गैरेज आदि को खाली करवाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई*

*सिंहस्थ की पेशवाई के लिए महत्वपूर्ण है मार्ग*

*नीलगंगा तालाब से निकलने वाली पेशवाई इसी मार्ग से होकर गुजरती है। सिंहस्थ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं एवं साधु-संतों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए इस मार्ग को व्यवस्थित करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई, ताकि आगामी सिंहस्थ के दौरान आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो*

*दो पीपल के वृक्षों का किया गया पुनः प्रत्यारोपण*

*अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए नगर निगम द्वारा दो पीपल के वृक्षों को पुनः प्रत्यारोपित कर लोटी स्कूल परिसर में स्थानांतरित किया गया*
*उक्त कार्रवाई के दौरान जोनल अधिकारी श्री मनोज राजवानी, कार्यपालन यंत्री श्री दीपक शर्मा, भवन निरीक्षक श्रीमती योगिता तंवर एवं नगर निगम की रिमूवल गैंग उपस्थित रही!