उज्जैन, पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा संवेदनशीलता का परिचय देते हुए दिवंगत आरक्षक क्रमांक 464 रणजीत सिंह डोडिया के दो वर्षीय पुत्र मनवीत को दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई।
जिला मंदसौर में पदस्थ आरक्षक रणजीत सिंह डोडिया का दिनांक 26 जनवरी 2026 को सेवा के दौरान सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया था। उनके परिवार में पत्नी श्रीमती ज्योति कुंवर, दो पुत्रियां एवं एक पुत्र मनवीत हैं। दिवंगत आरक्षक की पत्नी द्वारा पुत्र को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था। जिला मंदसौर में पद रिक्त नहीं होने के कारण प्रकरण वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से पुलिस अधीक्षक उज्जैन को प्रेषित किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रकरण में तत्परता से कार्यवाही करते हुए आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कराकर मनवीत को बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने नन्हे मनवीत को अपने हाथों से चॉकलेट खिलाकर स्नेह एवं आशीर्वाद दिया।