रॉयलओक फर्नीचर ने उज्जैन में प्रारम्भ किया अपना फ्लैगशिप स्टोर

उज्जैन, एक्सिस बैंक के ऊपर (देवास रोड़) पर रॉयलओक फर्नीचर ने उज्जैन में अपना फ्लैगशिप स्टोर लॉन्च किया। इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में संचालकों ने बताया की कंपनी के इस नए स्टोर में ग्राहकों को आधुनिक डिजाइन, बेहतरीन गुणवत्ता और अंतरराष्ट्रीय स्तर के फर्नीचर उत्पादों की विस्तृत रेंज उपलब्ध होगी।
स्टोर का उद्घाटन रॉयलओक फर्नीचर के अध्यक्ष श्री विजय सुब्रमण्यम तथा प्रबंध निदेशक श्री मापन सुब्रमण्यम की उपस्थिति में हुआ। कंपनी का उद्देश्य उज्जैन के ग्राहकों को किफायती कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण फर्नीचर उपलब्ध कराना है।
कंपनी के अनुसार, नए स्टोर में लिविंग रूम, बेडरूम, डाइनिंग एरिया, स्टडी और ऑफिस, आउटडोर तथा होम डेकोर से जुड़े विभिन्न उत्पाद उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही ग्राहकों को अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार आधुनिक एवं आकर्षक फर्नीचर चुनने का अवसर मिलेगा।
रॉयलओक फर्नीचर के प्रतिनिधियों ने कहा कि उज्जैन में नए स्टोर की शुरुआत ग्राहकों के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता और बाजार में बढ़ती संभावनाओं को दर्शाती है। कंपनी स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने और अपने कारोबार का विस्तार करने की दिशा में भी प्रयासरत है।
कंपनी के बारे में
रॉयलओक फर्नीचर की स्थापना वर्ष 2010 में हुई थी। कंपनी आधुनिक, कार्यात्मक और आकर्षक फर्नीचर डिजाइन के लिए जानी जाती है। कंपनी के अनुसार, उसके उत्पाद भारत सहित कई देशों में उपलब्ध हैं। उज्जैन में नए स्टोर के माध्यम से ग्राहकों को अंतरराष्ट्रीय डिजाइन और आधुनिक सुविधाओं वाला फर्नीचर एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।