उज्जैन, फरियादी द्वारा थाना कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 09.10.2026 को पुराने विवाद के चलते आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोपियों द्वारा पिस्टल दिखाकर फरियादी को जान से मारने की धमकी दी गई तथा फायरिंग भी की गई, जिससे फरियादी को चोटें आईं। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
🟣 *पुलिस कार्यवाही*-
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त आरोपियों की तलाश की गई। पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई कर प्रकरण में शामिल 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा 01 बाल अपचारी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। प्रकरण में अग्रिम विवेचनात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई जारी है।
🟣 *गिरफ्तार आरोपियों के नाम*-
1. फरहान पिता सलीम अहमद, उम्र 22 वर्ष।
2. तोफिक खान, उम्र 25 वर्ष।
3. अयान पिता इलियास खान, उम्र 20 वर्ष।
4. नदीम कुरैशी पिता मोहम्मद इकबाल कुरैशी, उम्र 18 वर्ष।
5. फरहान पिता इरफान, उम्र 20 वर्ष।
6. बाल अपचारी।
उक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।