एनडीपीएस एक्ट के दो अलग-अलग प्रकरणों में फरार चल रहा था इनामी आरोपी,राजस्थान के डग से गिरफ्तार

उज्जैन, उज्जैन पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की धड़पकड़ हेतु निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आलोक शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पुष्पा प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना चिमनगंज मंडी पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के दो अलग-अलग प्रकरणों में फरार चल रहे ₹20,000 के इनामी आरोपी शेख अमजद को दिनांक 16.10.2026 को जिला झालावाड़, राजस्थान के डग क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

🔴 पृथक-पृथक प्रकरण में फरार आरोपी –
*01. अपराध क्रमांक 221/2026, धारा 30 एनडीपीएस एक्ट* –
दिनांक 03.04.2026 को थाना चिमनगंज मंडी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आगर रोड स्थित कृष्णा मोटर्स नामक गैरेज में मादक पदार्थ एमडीएमए के निर्माण में प्रयुक्त होने वाला केमिकल रखा हुआ है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी अर्पित उर्फ सौरभ के कब्जे से केमिकल पाउडर मंगाने संबंधी तीन बिल, 75 किलोग्राम ब्रोमोपोल केमिकल पाउडर तथा बेचे गए 2-ब्रोमो-4-मिथाइल प्रोपियोथिनोन पाउडर के विक्रय से प्राप्त ₹18 लाख 50 हजार में से ₹8 लाख 50 हजार की राशि जप्त की गई। उक्त मामले में अपराध क्रमांक 221/2026 धारा 30 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
विवेचना के दौरान आरोपी *शेख अमजद पिता स्व. अब्दुल रज्जाक, उम्र 45 वर्ष, निवासी खंदार मोहल्ला, डग, जिला झालावाड़, राजस्थान* की संलिप्तता का खुलासा हुआ था। जिसमें आरोपी घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया था।

*02. अपराध क्रमांक 270/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट*
दिनांक 19.04.2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उंडासा रोड स्थित गरोठ पुलिया के नीचे एक व्यक्ति एमडी ड्रग्स लेकर बिक्री करने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा एक व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 28 ग्राम एमडी ड्रग्स, जिसकी कीमत लगभग ₹35,000 थी, जब्त की गई। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम धर्मेन्द्र उर्फ धम्मू बुंदेला, पिता श्याम सिंह बुंदेला, उम्र 51 वर्ष, निवासी जनता नगर बताया।
प्रकरण की विवेचना के दौरान शेख अमजद की संलिप्तता का खुलासा हुआ था। आरोपी इस मामले में भी घटना दिनांक से फरार चल रहा था तथा उसकी गिरफ्तारी पर ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया था।

दोनों प्रकरणों में फरार आरोपी शेख अमजद को थाना चिमनगंज मंडी पुलिस द्वारा दिनांक 16.10.2026 को जिला झालावाड़, राजस्थान के डग क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

🔴 *गिरफ्तार आरोपी*-
शेख अमजद पिता स्व. अब्दुल रज्जाक, उम्र 45 वर्ष, निवासी खंदार मोहल्ला, डग, जिला झालावाड़, राजस्थान।

🔴 *सराहनीय भूमिका*
थाना प्रभारी श्री अशोक कुमार पाटीदार, उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह मंडलोई, उप निरीक्षक लक्ष्मण उईके, आरक्षक 1491 आनंद मिश्रा, आरक्षक 1789 रवि पटेल, आरक्षक 1168 अभिषेक राठौर, आरक्षक 920 मोनेन्द्र प्रताप सिंह, आरक्षक 438 सुनील चौधरी एवं आरक्षक 368 जगदीश की सराहनीय भूमिका रही।