उज्जैन, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में 20 अक्टूबर विजयादशमी के दिन उज्जैन स्थित शिवधाम से अयोध्या रामधाम तक 930 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ निकाली जा रही है। इस यात्रा में संतों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उज्जैन नगर पालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष डॉ. रवि राय और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र वशिष्ठ ने शहर के प्रमुख महामंडलेश्वरों और संतों को निमंत्रण पत्र सौंपे हैं।
श्री सुमनानंद जी महाराज महामंडलेश्वर, मुनी शरण जी महाराज, मां बगलामुखी धाम व भर्तृहरि गुफा के श्री राम नाथ जी महाराज और श्री शैलाशानंद जी महाराज महामंडलेश्वर से भेंट कर उन्हें यात्रा के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित होने का आमंत्रण दिया गया है।