दर्शन के दौरान परिजनों से बिछड़ गई थी बालिका, सकुशल परिजनों से मिलाया

उज्जैन, दिनांक 17.10.2026 को दर्शनार्थी पवन पिता राजेंद्र राजपूत, निवासी अमर नगर, फरीदाबाद द्वारा थाना महाकाल उपस्थित होकर सूचना दी गई कि दर्शन के दौरान उनकी 7 वर्षीय बालिका चारधाम मंदिर से बिछड़ गई है।

सूचना प्राप्त होते ही थाना महाकाल पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए सूचना देने वाले के साथ बालिका की तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस टीम के अथक प्रयासो से बालिका को सकुशल तलाश कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

अपनी बालिका को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने महाकाल पुलिस एवं उज्जैन पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं संवेदनशीलता की सराहना करते हुए पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया।