उज्जैन, उज्जैन जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त एवं तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना चिमनगंज मंडी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को 21 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 19.10.2026 को थाना चिमनगंज मंडी पुलिस टीम जो सर्कल भ्रमण के दौरान गरोठ-उज्जैन हाईवे सर्विस रोड पर जेसीबी भोपाल मोटर्स के सामने एक सफेद रंग की संदिग्ध महिंद्रा XUV300 कार क्रमांक **MP70 ZB 3948** खड़ी दिखाई दी। पुलिस टीम को देखकर कार में बैठा व्यक्ति वाहन स्टार्ट कर मौके से भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस बल ने घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम **सुरेश सिंह पिता कालूसिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम नारेला, थाना बड़ोद, जिला आगर मालवा** बताया। संदेह के आधार पर नियमानुसार तलाशी की कार्यवाही की गई, जिसमें आरोपी की पेंट की जेब से एक पारदर्शी जिपर पॉलिथीन में भूरा, दानेदार पदार्थ बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में पदार्थ एमडी ड्रग्स जैसा संदिग्ध पाया गया।
मौके पर पंच साक्षियों की उपस्थिति में इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे से तौल करने पर बरामद पदार्थ का वजन पॉलिथीन सहित कुल 21 ग्राम पाया गया,आरोपी से उक्त मादक पदार्थ रखने के संबंध में वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज मांगे जाने पर उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं होना बताया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से **21 ग्राम एमडी ड्रग्स एवं घटना में प्रयुक्त महिंद्रा XUV300 कार क्रमांक MP70 ZB 3948** विधिवत जप्त कर सीलबंद की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना चिमनगंज मंडी में अपराध क्रमांक *769/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
🟣 *सराहनीय भूमिका*
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री अशोक पाटीदार, उनि लिबिन खेस्स, सउनि दिनेश सरोठिया एवं पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। उनि लिबिन खेस्स द्वारा विवेचना की जा रही है।
