मुख्य बाजार में असुरक्षित तरीके से रखे पटाखे किए गए जप्त

उज्जैन, उज्जैन जिले में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत क्षेत्र में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस द्वारा लगातार भ्रमण एवं निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री करणदीप सिंह एवं एसडीओपी बड़नगर श्री एम.एस. परमार के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी बड़नगर डीएसपी श्री कमलेश सिंगार के नेतृत्व में असुरक्षित रूप से रखे पटाखो को जप्त कर विधिवत कार्यवाही की गई है।

दिनांक 20.10.2026 को थाना बड़नगर में भ्रमण के दौरान पुलिस टीम घी गली स्थित मुख्य बाजार पहुंची, जहां हुसैनी बेग की दुकान के बाहर ओटले पर एक सफेद रंग का झोला रखा हुआ दिखाई दिया। उक्त स्थान पर लोगों का लगातार आवागमन होने से पुलिस टीम द्वारा 14 पैकेट पटाखे असुरक्षित तरीके से रखे हुए पाए गए।

पटाखों के संबंध में दुकान संचालक अकबर अली पिता हकीमउद्दीन, उम्र 60 वर्ष, निवासी सुभाष पथ, घी गली, बड़नगर से पूछताछ की गई पूछताछ में उनके द्वारा उक्त झोले एवं पटाखों को स्वयं का होना स्वीकार किया गया। भीड़भाड़ वाले मुख्य बाजार में पटाखों को इस प्रकार असुरक्षित तरीके से रखना आमजन की सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम उत्पन्न कर सकता था।

पुलिस द्वारा कुल 14 पैकेट पटाखे, जिनकी अनुमानित कीमत ₹5,000 है, विधिवत जप्त किए गए। आरोपी का कृत्य धारा 288 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर थाना बड़नगर में अपराध क्रमांक 553/2026 पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

▪️*सराहनीय भूमिका -*
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बड़नगर डीएसपी श्री कमलेश सिंगार, उपनिरीक्षक सुनील परमार, मप्रआर सीमा सिंघाड़, आरक्षक महेश मौर्य, आरक्षक अजय एवं आरक्षक राजू माली की सराहनीय भूमिका रही।

▪️*उज्जैन पुलिस की अपील -*
उज्जैन पुलिस द्वारा आमजन एवं व्यापारियों से अपील की जाती है कि पटाखों सहित ज्वलनशील एवं विस्फोटक सामग्री का भंडारण निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप ही करें। भीड़भाड़ वाले बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर ऐसी सामग्री को असुरक्षित तरीके से न रखें, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना अथवा जनहानि की आशंका उत्पन्न हो। सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।