थाना चिमनगंज मंडी पुलिस की कार्यवाही, एमडी ड्रग्स प्रकरण में एक और आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन, उज्जैन पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त एवं तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना चिमनगंज मंडी पुलिस द्वारा एमडी ड्रग्स से संबंधित प्रकरण में विवेचना के दौरान एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

🔹 *पूर्व में 21 ग्राम एमडी ड्रग्स एवं तस्करी में प्रयुक्त कार की गई थी जप्त* –
दिनांक 19.10.2026 को थाना चिमनगंज मंडी पुलिस टीम सर्कल भ्रमण के दौरान गरोठ-उज्जैन हाईवे सर्विस रोड पर जेसीबी भोपाल मोटर्स के सामने पहुंची। वहां एक सफेद रंग की संदिग्ध महिंद्रा XUV300 कार क्रमांक MP70 ZB 3948 खड़ी दिखाई दी। पुलिस टीम को देखकर कार में सवार व्यक्ति वाहन स्टार्ट कर मौके से भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि उसका एक अन्य साथी घटनास्थल के पहले ही वाहन से उतर गया था जो घटना स्थल पर नहीं मिला ।

पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम **सुरेश सिंह पिता कालूसिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम नारेला, थाना बड़ोद, जिला आगर मालवा** बताया व अपने साथी के साथ ड्रग खरीदना बताया m, पुलिस द्वारा उसके कब्जे से 21 ग्राम संदिग्ध एमडी ड्रग्स एवं तस्करी में प्रयुक्त महिंद्रा XUV300 कार क्रमांक MP70 ZB 3948 विधिवत जप्त की गई।

उक्त मामले में थाना चिमनगंज मंडी पर अपराध क्रमांक 769/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

🔹 *विवेचना के दौरान एक अन्य आरोपी गिरफ्तार**
प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा दिनांक 23.10.2026 को *दिलीप सिंह पिता बलवंत सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम खेड़ा नरेला, थाना बड़ोद, जिला आगर मालवा* को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक विवेचना में आरोपी की भूमिका एमडी ड्रग्स की खरीद में सहयोग करने के संबंध में सामने आई है।

इस प्रकार प्रकरण में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त एवं तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं के संबंध में पूछताछ और विवेचना की जा रही है।

🔹 *सराहनीय भूमिका*
थाना प्रभारी श्री अशोक पाटीदार, उपनिरीक्षक लिबिन खेस्स, सहायक उपनिरीक्षक दिनेश सरोठिया एवं थाना चिमनगंज मंडी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।