उज्जैन, उज्जैन पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना नीलगंगा क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता एवं झूमाझटकी कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 24.10.2026 को थाना प्रभारी द्वारा नीलगंगा क्षेत्र में एफआरवी-22 की ड्यूटी एफआरवी पर प्राप्त होने वाले इवेंट अटेंड करने, रात्रि 10:30 बजे के पश्चात क्षेत्र में बाजार बंद कराने एवं शैडो एरिया की चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया था।
इसी दौरान रात्रि करीब 11:30 बजे आरक्षक विकास लोधी एफआरवी-22 से सावराखेड़ी रोड स्थित बंधन गार्डन के सामने पहुंचे, जहां 7-8 युवक सार्वजनिक सड़क पर शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। आरक्षक द्वारा युवकों को हंगामा नहीं करने एवं अपने घर जाने की समझाइश दी गई। इस पर युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौच एवं झूमाझटकी शुरू कर दी। घटना में आरक्षक विकास लोधी एवं एफआरवी पायलट लोकेन्द्र को चोटें आईं तथा आरक्षक की शर्ट के बटन भी टूट गए।
घटना की सूचना तत्काल थाने एवं आसपास ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस बल के साथ भी युवकों द्वारा अभद्रता एवं झूमाझटकी की गई, जिससे एक अन्य आरक्षक को भी चोट आई। पुलिस बल द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को हिकमत-अमली से अभिरक्षा में लिया गया, जबकि अन्य युवक मौके से फरार हो गए। अभिरक्षा में लिए गए तीनों युवकों को थाना नीलगंगा लाया गया, जहां उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। फरार युवकों के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
▪️*गिरफ्तार आरोपियों के नाम*-
1. अंकित पिता लखन, उम्र 23 वर्ष, निवासी तिरुपति गोल्ड, कानीपुरा रोड, उज्जैन।
2. यश पिता रविंद्र, उम्र 25 वर्ष, निवासी कानीपुरा रोड, उज्जैन।
3. विकास पिता मीनारमण, निवासी तिरुपति गोल्ड, उज्जैन।
अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
▪️*सराहनीय भूमिका*
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नीलगंगा श्री तरुण कुरील के निर्देशन में थाना नीलगंगा पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।