पत्नी को आत्महत्या हेतु दुष्प्रेरित करने के प्रकरण में आरोपी पति गिरफ्तार

उज्जैन,उज्जैन पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराधों एवं गंभीर आपराधिक प्रकरणों में निष्पक्ष विवेचना, साक्ष्य-आधारित कार्रवाई तथा विधिसम्मत कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना पंवासा पुलिस द्वारा मर्ग जाँच के दौरान प्राप्त तथ्यों, साक्ष्यों एवं परिजनों के कथनों के आधार पर पत्नी को आत्महत्या हेतु दुष्प्रेरित करने के प्रकरण में आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया है।

*🔹प्रकरण का विवरण*

थाना पंवासा, जिला उज्जैन में अपराध क्रमांक 303/2026, धारा 108 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत आरोपी शिवशंकर उर्फ रामगोपाल चंदेल, पिता दशरथसिंह चंदेल, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम मोरुखेड़ी, पाटपाला, मक्सी रोड, जिला उज्जैन, स्थायी निवासी दुर्गा कॉलोनी, अमोना, थाना औद्योगिक क्षेत्र, जिला देवास के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

*🔹घटना का संक्षिप्त विवरण*

दिनांक 24 सितंबर 2026 की रात्रि में ग्राम मोरुखेड़ी, पाटपाला, मक्सी रोड, उज्जैन निवासी कविता चंदेल, उम्र 27 वर्ष, द्वारा अपने घर में फाँसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। उक्त सूचना पर थाना पंवासा में मर्ग क्रमांक 61/2026, धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के अंतर्गत मर्ग कायम कर जाँच प्रारंभ की गई।

मर्ग जाँच के दौरान पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, आवश्यक पंचनामा कार्रवाई की गई तथा घटनास्थल से संबंधित भौतिक साक्ष्य संकलित किए गए। मृतिका के शव का नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया गया। साथ ही, मृतिका के पिता, माता, भाई एवं अन्य परिजनों के कथन पृथक-पृथक लेखबद्ध किए गए।

जाँच के दौरान परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतिका का विवाह लगभग 12 वर्ष पूर्व आरोपी शिवशंकर चंदेल से हुआ था तथा उनके दो बच्चे हैं। आरोपी द्वारा शराब के नशे में मृतिका के चरित्र पर संदेह कर आए दिन विवाद एवं प्रताड़ना किए जाने की बात परिजनों के कथनों में सामने आई।

परिजनों के अनुसार, घटना दिनांक 24 सितंबर 2026 को भी आरोपी एवं मृतिका के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान परिवार के सदस्यों द्वारा दोनों को समझाइश दी गई थी। मर्ग जाँच के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं परिजनों के कथनों के आधार पर मृतिका द्वारा आरोपी की कथित प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या किए जाने के संबंध में साक्ष्य प्राप्त हुए।

*🔹 गिरफ्तार आरोपी का विवरण*

• आरोपी शिवशंकर उर्फ रामगोपाल चंदेल, पिता दशरथसिंह चंदेल, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम मोरुखेड़ी, पाटपाला, मक्सी रोड, जिला उज्जैन को दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

• आरोपी को थाना पंवासा से न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

*🔹उज्जैन पुलिस की प्रतिबद्धता*

उज्जैन पुलिस द्वारा प्रकरण में साक्ष्यों एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष विवेचना की जा रही है। पुलिस गंभीर आपराधिक मामलों में विधि के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई करने तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।