युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन,उज्जैन पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना चिमनगंज मंडी पुलिस द्वारा युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपियों का 02 दिवस का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।

🔹 *घटना का विवरण —*
दिनांक 03.10.2026 को दिनांक 03.10.2026 को फरियादी तुषार, उम्र 22 वर्ष, निवासी विश्व बैंक कॉलोनी, ढांचा भवन, ज्ञानेश्वरी माता मंदिर की गली में चाय पीने जा रहा था। इसी दौरान आरोपीगण ने फरियादी को घेरकर गाली-गलौज की तथा मदन की पत्नी से बातचीत करने की बात को लेकर विवाद करते हुए चाकू से हमला कर दिया।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार हेतु चरक भवन, उज्जैन में भर्ती कराया गया।

फरियादी की रिपोर्ट एवं कथनों के आधार पर थाना चिमनगंज मंडी में अपराध क्रमांक 724/2026, धारा 109(1), 127(2), 296(ए), 115(2), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

🔹 *पुलिस की कार्यवाही —*
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना चिमनगंज मंडी पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश कर दिनांक 24.10.2026 को चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से पूछताछ एवं प्रकरण में अग्रिम विवेचना हेतु 02 दिवस का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ कर प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फरियादी द्वारा आरोपी मदन की पत्नी से बातचीत किए जाने की बात को लेकर आरोपियों एवं फरियादी के बीच विवाद चल रहा था। इस संबंध में पूर्व में भी समझाइश दी गई थी, लेकिन विवाद समाप्त नहीं हुआ। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ने पर आरोपियों द्वारा फरियादी के साथ मारपीट कर चाकू से हमला किया गया।

🔹 *गिरफ्तार आरोपियों के नाम*

1.मदन पिता रतनलाल, उम्र 38 वर्ष, निवासी रतन एवेन्यू कॉलोनी, उज्जैन। (आरोपी के विरुद्ध पूर्व में मारपीट, गाली गलौच,हत्या का प्रयास, एस सी,एस टी एक्ट जैसी विभिन्न धाराओं में कुल 5 प्रकरण दर्ज है। )
2.सत्या उर्फ सत्तू पिता रतनलाल यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी बापू नगर, आगर रोड, उज्जैन।
3.पवन पिता रतनलाल, उम्र 31 वर्ष, निवासी रतन एवेन्यू कॉलोनी, उज्जैन(आरोपी के विरुद्ध पूर्व में गाली गलौच जैसी धाराओं में 01 प्रकरण दर्ज है। )
4.सुमित पिता रमेश, उम्र 18 वर्ष, निवासी रतन एवेन्यू कॉलोनी, उज्जैन।

🔹 *सराहनीय भूमिका —*
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक श्री अशोक पाटीदार, उपनिरीक्षक सत्यनारायण प्रजापति तथा आरक्षक आनंद, मनोज, सर्वेश एवं नरेंद्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।