मजदूरी के पैसे देने का झांसा देकर पीड़िता को साथ ले गए अनैतिक कार्य किया , पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

उज्जैन, उज्जैन जिले में महिला संबंधी अपराधों के त्वरित निराकरण एवं आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस द्वारा प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना चिंतामण गणेश पुलिस द्वारा अनैतिक कार्य करने वाले दो आरोपियों को हिरासत में लेने में सफलता प्राप्त हुई है।

▪️*घटना का विवरण*-
पीड़िता द्वारा थाना चिंतामण गणेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रात्रि में क्षिप्रा ब्रिज के पास दो युवक मोटरसाइकिल से उसके पास आए तथा मजदूरी के पैसे देने का झांसा देकर उसे अपने साथ ले गए। दोनों आरोपी पीड़िता को रत्नाखेड़ी स्थित एक आरोपी के घर ले गए, जहां उसके साथ मारपीट कर जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद आरोपी पीड़िता को रत्नाखेड़ी में मसान के पास छोड़कर चले गए। बाद में रत्नाखेड़ी के चौकीदार द्वारा पीड़िता को थाना चिंतामण गणेश लाया गया, जहां पीड़िता की रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

▪️*पुलिस कार्यवाही*-
इसी क्रम में थाना चिंतामण गणेश पुलिस द्वारा उक्त दुष्कर्म के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही की गई तथा प्रकरण में नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

▪️*गिरफ्तार आरोपी* –

1. राकेश पिता तोलाराम, निवासी रत्नाखेड़ी, थाना चिंतामण गणेश, जिला उज्जैन।
2. दिलीप, निवासी उज्जैन, जिला उज्जैन।

▪️*सराहनीय भूमिका*:-
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री हेमराज यादव, उनि माले, सउनि ओ.पी. मालवीय, सउनि विक्रम वर्मा, प्रआर राहुल, प्रआर श्रीराम, प्र आर हरेंद्र, प्रआर अनूप, आर राजेश, आर अलकेश, आर धर्मेंद्र, आर सावन एवं आर रोहित की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।