ऑपरेशन प्रहार, 01 किलो 517 ग्राम अवैध गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

उज्जैन, मध्यप्रदेश शासन के ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत उज्जैन पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना भाटपचलाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध गांजे की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 517 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री करणदीपसिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खाचरोद श्रीमती आकांक्षा बिछोटे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भाटपचलाना श्री सतेंद्र सिंह चौधरी एवं उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध गाँजे के साथ गिरफ़्तार किया गया है।

🔸*घटना का संक्षिप्त विवरण*–
दिनांक 30.10.2026 को थाना भाटपचलाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सुंदराबाद-उनहेल मार्ग पर बरड़िया फंटे के आसपास एक व्यक्ति गांजे की तस्करी के लिए घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी की गई।

मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर ग्राम बरड़िया फंटे के समीप एक व्यक्ति को हाथ में मादक पदार्थ लेकर जाते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रामचन्द्रसिंह पिता मांगुसिंह,निवासी ग्राम चिरोलाकला बताया।

आरोपी के कब्जे से *01 किलो 517 ग्राम* अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद कर विधिवत जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना भाटपचलाना में अपराध क्रमांक के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी *रामचन्द्रसिंह चौहान* को विशेष न्यायालय एनडीपीएस एक्ट, उज्जैन के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया। प्रकरण में मादक पदार्थ के स्रोत एवं सप्लाई चैन के संबंध में आगे विवेचना जारी है।

🔸*सराहनीय भूमिका –*
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी भाटपचलाना श्री सतेंद्र सिंह चौधरी, सउनि शैतानसिंह डिण्डोर, प्रआर गिरधारी कनैल, प्रआर शैलेन्द्रसिंह, आरक्षक विजय जाट, आरक्षक दीपक मालवीय, आरक्षक मुकेश नागर, सपना राठौर एवं सैनिक कृष्णा धाकड़ की सराहनीय भूमिका रही।