उज्जैन, वार्ड क्रमांक 09 स्थित श्री गिरनारी हनुमान मंदिर परिसर में नगर निगम अध्यक्ष निधि लगभग 75 लाख रुपए की लागत से बनने वाले भव्य सभागृह निर्माण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बालयोगी श्री उमेशनाथ जी महाराज, उज्जैन उत्तर विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष डॉ. रवि सोलंकी, योगीपीर श्री महावीर नाथ जी एवं मंडल अध्यक्ष श्री रितेश जटिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे*
*उल्लेखनीय है कि नगर निगम द्वारा श्री गिरनारी हनुमान मंदिर परिसर में 5 हजार वर्गफीट से अधिक क्षेत्रफल में इस सभागृह का निर्माण करवाया जाएगा। लगभग 75 लाख रुपए की लागत से बनने वाला यह सभागृह धार्मिक, सामाजिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए उपयोगी साबित होगा। इससे क्षेत्र के नागरिकों एवं मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी*
*इस अवसर पर निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव द्वारा कहा कि श्री गिरनारी हनुमान मंदिर अखाड़े के पहलवानों, खलीफाओं, शरीर साधकों के आग्रह को स्वीकार करते हुए नगर निगम द्वारा यहां पर लगभग 75 लाख रुपए की लागत से भव्य सभागृह का निर्माण किया जाएगा नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें साथ ही निर्माण समय से पूर्ण हो ताकि यहां होने वाले विभिन्न सामाजिक, धार्मिक आयोजनों में इस सभागृह की सुविधा मिल सके*
*इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती सपना सांखला, एमआईसी सदस्य श्रीमती सुगन बाबूलाल बाघेला, जोन अध्यक्ष श्री सुरेंद्र मेहर, पार्षद श्री शिवेंद्र तिवारी, श्री गजेंद्र हिरवे, श्री गब्बर भाटी, मंडल अध्यक्ष श्री गजेंद्र खत्री, श्री मुकेश पोरवाल, श्री नवीन यादव, नगर जिला महामंत्री श्री जगदीश पांचाल, गिरनारी अखाड़ा अध्यक्ष श्री राकेश कछौटिया, खलीफा श्री राकेश चौहान सहित श्री ओम अग्रवाल, श्री संजय कोरट, श्री राकेश पंडिया, श्री गोपाल बलवानी, श्री शानू मेहता, श्री विशाल पांचाल, श्री राजकुमार मालवीय, श्री धर्मेंद्र गहलोत, श्री जितेंद्र भाटी, श्री पुरुषोत्तम प्रजापत, श्री राजेश पहलवान, श्री सोनू पटोना, श्रीमती सोनम जोशी, श्रीमती कविता राठौर एवं श्रीमती निर्मल दिसावल उपस्थित रहे। नगर निगम की ओर से कार्यपालन यंत्री श्री दीपक शर्मा, जोनल अधिकारी श्री श्यामसुंदर शर्मा, उपयंत्री श्री विवेक मंडराई सहित अखाड़े के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे*
*शस्त्र कला प्रशिक्षण शिविर का समापन एवं शस्त्र पूजन*
*कार्यक्रम के साथ ही श्री गिरनारी हनुमान अखाड़ा व्यायामशाला, उज्जैन द्वारा आयोजित शस्त्र कला प्रशिक्षण शिविर का समापन एवं शस्त्र पूजन भी किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण शिविर में शामिल प्रतिभागियों ने अपनी कला एवं प्रशिक्षण का परिचय दिया। उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया!