उज्जैन, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ मेधावी एक्सीलेंस” शासकीय माधव महाविद्यालय, उज्जैन के लिए गौरव का क्षण है। श्रीकृष्ण पाथेय न्यास, संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश
शासन के अंतर्गत संचालित “भगवान श्री कृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना” में महाविद्यालय के बी.ए. प्रथम वर्ष (समाजशास्त्र) के छात्र लखन सिंह सिसोदिया ने पूरे मध्यप्रदेश के प्रतिभागियों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 1 लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त की है। यह योजना महाविद्यालय स्तर के विद्यार्थियों के लिए है, जो 14 विद्याओं, 64 कलाओं एवं भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित निःशुल्क ऑनलाइन प्रतियोगिता के माध्यम से संचालित होती है। शासन के निर्देशानुसार महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कल्पना सिंह ने सभी विभागाध्यक्षों को अपने-अपने विभाग के विद्यार्थियों का इस योजना में पंजीयन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए थे। समिति संयोजक डॉ. नलिनी तिलकर तथा सदस्य सुश्री. सलोनी पंवार एवं श्री महेन्द्र सिंह पोर्ते ने विद्यार्थियों को योजना की जानकारी देने, प्रेरित करने और पंजीयन कराने में सक्रिय भूमिका निभाई थी । इसी सामूहिक प्रयास का परिणाम है कि महाविद्यालय के छात्र को यह सफलता मिली है । लखन सिंह सिसोदिया को 01 नवम्बर 2026 को कालिदास अकादमी में आयोजित कार्यक्रम के अन्तर्गत मध्यप्रदेश शासन की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हस्ताक्षर युक्त प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है, जिसमें उनके मेधावी एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गई हैं। प्राचार्य डॉ. कल्पना सिंह ने छात्र को बधाई देते हुए इसे महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी उपलब्धि बताया और अन्य विद्यार्थियों से भी ऐसी योजनाओं में आगे बढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है । महाविद्यालय परिवार ने छात्र, उनके परिवार एवं मार्गदर्शक प्राध्यापकों को हार्दिक बधाई दी है!
