नाबालिग बालिका से दुष्कर्म एवं गर्भपात कराने के गंभीर प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन, महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध घटित अपराधों में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही हेतु उज्जैन पुलिस द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 17.10.2026 को फरियादिया द्वारा थाना चिमनगंज मंडी पर प्रस्तुत लिखित शिकायत के आधार पर *आरोपी नरेंद्र जोशी, निवासी ग्राम साहेबखेड़ी* के विरुद्ध नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म एवं गर्भपात कराने के संबंध में अपराध क्रमांक 759/2026, धारा 64(1), 88, 89, 351(3) बीएनएस एवं धारा 3, 4, 5(II), 6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना चिमनगंज मंडी पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश एवं गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने प्रभावी के कार्यवाही करते हुए आरोपी नरेंद्र जोशी को कानीपुरा रोड से अभिरक्षा में लिया। तत्पश्चात थाने लाकर आवश्यक पूछताछ एवं वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अग्रिम विवेचना एवं अन्य वैधानिक कार्यवाही जारी है।

🔹*सराहनीय भूमिका :*
उक्त का कार्यवाही में थाना प्रभारी चिमनगंज मंडी श्री अशोक पाटीदार एवं थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।