दौड़ लगाकर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों की साहसिक और आध्यात्मिक यात्रा के तहत उज्जैन पहुँचे बिहार के मोनू राज चौहान,ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन किए

उज्जैन,बिहार के पटना निवासी श्री मोनू राज चौहान ने दौड़ लगाकर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों की साहसिक और आध्यात्मिक यात्रा के तहत उज्जैन के ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन लाभ लिए। यह कठिन यात्रा उन्होंने अपनी मां और देश की सभी माताओं को समर्पित की है। महाकाल दरबार में उन्होंने बताया कि यात्रा में अब तक 236 दिन लगे हैं, एवं मंदिर प्रबंध समिति द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।
इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक श्री हिमांशु कारपेंटर द्वारा श्री मोनू राज चौहान का स्वागत एवं सत्कार किया गया। पूजन पुजारी राजेश गुरु द्वारा सम्पन्न करवाया गया!