सफाई मित्रों ने पूरे शहर में चलाया विशेष सफाई अभियान

उज्जैन,जब शहरवासी त्योहार की थकान मिटाकर आराम कर रहे थे, तब नगर निगम के सफाई मित्र नई सुबह में स्वच्छ उज्जैन की सौगात देने में जुटे रहे,
रात्रि 2 बजे से ही सफाई मित्रों ने मोर्चा संभालते हुए पूरे शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया और सुबह होते-होते शहर को स्वच्छ एवं चकाचक बना दिया*
निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा ने प्रातःकाल सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर सफाई मित्रों के समर्पण, मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। वहीं अपर आयुक्त श्री पवन कुमार सिंह, उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल एवं श्री संजेश गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी रात्रि से ही शहर की सफाई व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग की*
*त्योहार की खुशियों के बाद स्वच्छता की नई सुबह… सफाई मित्रों के अथक परिश्रम को शहरवासियों ने सराहा!