अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करते एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उज्जैन, उज्जैन जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना माकड़ोन पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल से अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर तनोड़िया रोड से ग्राम कोटड़ी की ओर आने वाला है।

सूचना की तस्दीक एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना माकड़ोन पुलिस टीम द्वारा स्वतंत्र पंच साक्षियों के समक्ष आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए ग्राम कोटड़ी में माकड़ोन-तनोड़िया रोड स्थित डबरी के पास घेराबंदी कर संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम **रघुवीर सिंह पिता जालम सिंह, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम खज्जूखेड़ी, थाना माकड़ोन** बताया। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के पास मौजूद काले रंग के बैग में पारदर्शी पॉलीथिन के अंदर गांजा जैसा मादक पदार्थ मिला। इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे से वजन करने पर पॉलीथिन सहित कुल **410 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹10,000 है**, बरामद हुआ।

पुलिस द्वारा उक्त मादक पदार्थ को विधिवत सीलबंद कर आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त **बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल क्रमांक MP36 MJ 4003 एवं गांजा** जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 0/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

🔹**सराहनीय भूमिका:**
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी माकड़ोन उनि रामचन्द्र दलोदिया एवं पुलिस टीम के आरक्षक कुंदन सिंह, कृष्णवल्लभ शर्मा, राजेन्द्र सिंह एवं प्रकाश मेहता की सराहनीय भूमिका रही।