बाबा उमाकान्त जी महाराज के सानिध्य में तीन दिवसीय आध्यात्मिक होली पर्व का आयोजन 13,14,15 मार्च को जयगुरुदेव आश्रम उज्जैन में

उज्जैन,देश-दुनियां में शाकाहार,सदाचार और नशामुक्ति की अलख जगाने वाले तथा जयगुरुदेव नाम से लोगों की दुःख, तकलीफ दूर करने वाले विश्वविख्यात परम् संत बाबा उमाकान्त जी महाराज के सानिध्य में आध्यात्मिक होली पर्व का तीन दिवसीय आयोजन 13,14,15 मार्च को पिंगलेश्वर स्थित बाबा जयगुरुदेव आश्रम में किया जायेगा। इस होली पर्व पर महाराज जी के दर्शन और सतसंग के लिए देश भर से उनके श्रद्धालुओं का आगमन आश्रम पर हो रहा है जिनके लिए डेरे-रावटियां और अनेक प्रांतों की संगतों द्वारा भोजन भंडारों की व्यवस्था की गई है।