उज्जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला उज्जैन डॉ. अशोक कुमार पटेल व डॉ. संगीता पलसानिया, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक द्वारा दिनांक 28 जून 2025 को चरक भवन, जिला चिकित्सालय उज्जैन की भोजन शाला का निरीक्षण किया गया एवं मरीजों एवं गर्भवती महिलाओं को प्रदान की जाने वाले भोजन एवं नाश्ते का अवलोकन किया गया। प्रसूताओ को प्रदान किये जाने वाले लड्डु गुणवत्तापूर्ण नही पाये गये, जिस पर गुणवत्तापूर्ण लड्डु का निर्माण करने एवं भविष्य में भी इसका ध्यान रखने हेतु निर्देश दिये गये। भोजन शाला मे गुड़ भी खुले में रखा पाया गया जिसको उचित तरीके से रखने हेतु निर्देश दिये गये। दूध भी खुला रखा पाया गया जिसको ढक कर रखने एवं सांची कंपनी का दूध का वितरित करने हेतु निर्देश दिये गये।
अस्पताल में भर्ती मरीजों व गर्भवती महिलाओं को समय पर निर्धारित डाईट प्रदान करने एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन निर्माण करने हेतु एवं श्री भगवान सिंह को डाईट प्रतिदिन चैक करने हेतु निर्देश दिये गये। भोजन निर्माण मे स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखने एवं भोजन व नाश्ता प्राप्त करने मे मरीज व गर्भवती महिलाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाये साथ ही शासन द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल व डाईट चार्ट अनुसार प्रत्येक मरीज व गर्भवती महिलाओं को डाईट उपलब्ध करवाई जाना सुनिश्चित करे। भोजन शाला के संचालन अथवा डाईट निर्माण व वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो कार्यवाही किये जाने हेतु हिदायत दी गई। निरीक्षण के दौरान डॉ. अशोक कुमार पटेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. संगीता पलसानिया, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक सहित चिकित्सालय के संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे।