वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई द्वारा सावन उत्सव का आयोजन किया गया

करेली, नगर की सामाजिक एवम रचनात्मक संस्था वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई द्वारा श्री सीताराम मॉल में सावन उत्सव को अनूठे अंदाज के साथ बुंदेलखंड बोली थीम पर आधारित जोक्स , मजाकिया संवाद का आयोजन किया एवम सभी मातृशक्ति ने सावन के गीतों पर सुंदर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति ,गीत संगीत एवम सावनी कविता के साथ सभी ने हरे परिधान में सोलहश्रंगार कर मन मोह लिया।
संस्था की अध्यक्ष सौ.मीनू मण्डलोई , महामंत्री स्वीटी ब्रजपुरिया एवम प्रभारी मंत्री सिंपल जैन द्वारा सभी सखियों को कुमकुम तिलक कर हरि चूड़ियां दी एवम सभी को तीज की बधाई देते हुए मिठाई खिलाई गयी।
सावन माह में भगवान भोलेनाथ की स्तुति के साथ सुमधुर भजन आभा गुप्ता एवम अंजू रघुवंशी द्वारा गाया गया एवम सावनी कविता अंजू गुप्ता द्वारा बोली गयी , सीमा कोहली नव कल कारगिल दिवस पर सैनिकों की शहादत में कविता पाठ किया एवम नृत्य की सुंदर प्रस्तुति नीतू आचार्य , सुनिधि गुप्ता , पूनम रावत , स्मिता जैन , सुरभि जैन , केशु ठाकुर , सुनीता पालीवाल एवम सपना रघुवंशी द्वारा किया गया एवम अमीषा छेड़ा द्वारा सुमधुर गीत गाया गया।
कार्यक्रम की स्पेशल थीम बुंदेलखंड बोली में संवाद आकर्षक का केंद्र रहा जिसमे ऋचा गुप्ता , संगीता गुप्ता एवम पिंकी ब्रजपुरिया द्वारा किया गया।
मजेदार ग्रुप गेम्स का सभी ने एन्जॉय किया सावनी क्विन का खिताब अर्पिता अग्रवाल एवम राधिका ब्रजपुरिया को मिला एवम बुंदेलखंड बोली संवाद , गेम्स , बेस्ट मेहंदी , बेस्ट डांस के सभी विजेताओं को पारितोषिक ग्रुप की संरक्षक आभा नेमा एवम मधुजैन द्वारा दिया गया एवम रिल्स , फोटो , वीडियो के साथ सभी ने मिलकर सावन के गीतों पर ग्रुप डांस किया एवम सावन के महीने में झूला झूलने का बहोत महत्व है सभी सखियों ने झूला झूल के एन्जॉय किया एवम अंत मे जायकेदार स्वल्पाहार का लुफ्त लिया।
इस तीज कार्यक्रम में अर्चना गुप्ता,अभिलाषागुप्ता, अंतिम सोनी,आरतीनगरिया, एकता गुप्ता,मनीषाचंदवानी,मान्या ब्रजपुरिया, मधुगुप्ता,नीलूगुप्ता मेघाब्रजपुरिया,नीतू आचार्य ,
पुष्पाजैन,प्रीतिगुप्ता,राधिका अग्रवाल, एकता गुप्ता,संगीता पालीवाल,सारिका अग्रवाल,सवितासोनी,सीमा गुप्ता,सुनीता सोनी,श्वेता गुप्ता, वैशाली ओसवाल,रचना अग्रवाल , नीलू अवधिया एवमसुमन गुप्ता की उपस्थिति रही।