वेद नगर बस्ती में उत्साह पूर्वक मनाया गया गोगा देवजी महाराज की छड़ी पुजन का कार्यक्रम

उज्जैन, सामाजिक समरसता कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी समाज जनो के मध्य राजेन्द्र नगर की वेद नगर बस्ती मे गोगा देवजी महाराज की छड़ी पुजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें दिगम्बर राव तिजारे शाखा के पदाधिकारी, स्वयं सेवक व राजेन्द्र नगर के पदाधिकारीयो की उपस्थिती के साथ ही वेद नगर बस्ती के महिला, पुरुष, बालक, बालिकाओं ने उत्साह पूर्वक गोगा देवजी महाराज की छड़ी पुजन के कार्यक्रम में सहभागिता की, पुजन जितेंद्र जी मालवीय के निवास (गुनगुन फ़ोटो स्टुडियो)पर रखा गया था, महाआरती में सम्मिलित होकर सभी ने गोगादेव जी महाराज के जयकारे लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया!

श्री परमानंद जी डाबरे एवम जितेन्द्र जी डागर ने गोगा देव जी महाराज के जीवन के संदर्भ में जानकारी दी व छड़ी पुजन के महत्व के बारे में उपस्थित जनों को मत्वपूर्ण जानकारी से अवगत करवाया!


श्री गोगा देव जी महाराज की छड़ी का ढोल धमाकों के साथ आगमन हुआ छड़ी के साथ पधारें कमलेश जी चावरे, जितेन्द्र जी डागर,सतीश जी डागर, पिंटू जी, रवि जी, शुभम् जी, रामू भैया, हिमांशु जी, विकास जी, रविजी, विनय जी, करन जी, सुमित जी, सुमित जी रघुवंशी, आदि उपस्थित जनों का स्वागत अभिनंदन किया गया! पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया!