विहिप उज्जैन महानगर की जिला बैठक आयोजित

उज्जैन। विश्व हिंदू परिषद उज्जैन महानगर की जिला बैठक सामुदायिक भवन विश्व बैंक कॉलोनी में आयोजित की गई। बैठक के अनुरूप संगठन में आने वाले मुख्य कार्यक्रम स्थापना दिवस एवं अखंड भारत संकल्प दिवस के निमित्त चर्चा हुई तथा आगे की कार्य योजना हेतु संगठन में कई बदलाव किए गए। यह जानकारी जिला अध्यक्ष राजेश आंजना ने दी। इसमें जिले में नियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा में जिला अध्यक्ष राजेश आंजना, जिला उपाध्यक्ष ब्रज गोठी, जिला मंत्री जसवंत सिंह ठाकुर, जिला सह मंत्री दर्शन परमार, कौशलदास बैरागी, जिला सह संयोजक सुमन माली थे। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रांत उपाध्यक्ष महेश गोठी, प्रांत मंत्री विनोद शर्मा, प्रांत नैतिक शिक्षा प्रमुख मनीष रावल, विभाग मंत्री विष्णु पाटीदार, विभाग संयोजक प्रीतम बैरागी, विभाग संयोजिका लतारानी दीदी, जिला उपाध्यक्ष ऋतु कपूर, जिला संयोजिका दुर्गा वाहिनी प्रियंका परमार, पिंटू कौशल, महेश कुमावत, ऋषभ कुशवाह, गोविन्द आहूजा, लवेश सोनी, विक्की राठौर, सोनू जैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।