पिछले 24 घंटों के दौरान उज्जैन जिले में औसत 35.6 मि.मी वर्षा दर्ज की गई

उज्जैन, इस वर्षा मानसूनसत्र में अभी तक जिले में 464.9 मि.मी वर्षा हुई है जबकि गत वर्ष इसी अवधी में 499.9 मि.मी वर्षा हुई थी। पिछले चौबिस घण्टों के दौरान जिले कि नागदा तहसील में सर्वाधिक वर्षा 59.2 मि.मी दर्ज की गई है। इस दौरान जिले कि उज्जैन तहसील में 6,घट्टिया तहसील में 28, खाचरौद तहसील में 39, बड़नगर तहसील में 50, महिदपुर तहसील में 36, झार्डा तहसील में 18, तराना तहसील में 38.2 तथा माकड़ौन तहसील में 46 मि.मी वर्षा दर्ज की गई है। इस वर्ष अभी तक सर्वाधिक वर्षा तराना तहसील में 608.3 मि.मी वर्षा हो चुकी है जबकि इस वर्ष अभी तक सबसे कम वर्षा माकड़ौन तहसील में 277 मि.मी वर्षा दर्ज की गई है।

कलेक्टर कार्यालय की भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान उज्जैन जिले में औसत 35.6 मि.मी वर्षा दर्ज की गई है। इस प्रकार इस वर्षा मानसूनसत्र में अभी तक उज्जैन तहसील में490, घट्टिया तहसील में 316.5, खाचरौद तहसील में 572, नागदा तहसील में 516.5, बड़नगर तहसील में 444, महिदपुर तहसील में 420, झार्डा तहसील में 540.4, तराना तहसील में 608.3 तथा माकड़ौन तहसील में 277 मि.मी वर्षा हो चुकी है।

गत वर्ष इसी अवध‍ि में उज्जैन तहसील में536, घट्टिया तहसील में 398.2, खाचरौद तहसील में 407, नागदा तहसील में 611.5, बड़नगर तहसील में 436, महिदपुर तहसील में 463, झार्डा तहसील में 565.2, तराना तहसील में 559.1 तथा माकड़ौन तहसील में 523 मि.मी वर्षा हुई थी।