उज्जैन,दिनांक 02.09.2025 को फरियादी अमन पंचारिया पिता जितेंद्र पंचारिया उम्र 18 वर्ष निवासी न्यू अशोक नगर उज्जैन थाने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसी दिन शाम को उसके चाचा गोलू पंवारिया शराब के नशे में घर पर गाली-गलौच कर रहे थे। इसी दौरान मायाराम धानक मौके पर आया और उसने गोलू पंवारिया को थप्पड़ मारकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मायाराम ने अपने रिश्तेदार *देवेन्द्र, रामचंद तथा अपने पुत्र संतोष और सागर* को बुलाकर गोलू पर हमला करवा दिया।
हमले के दौरान आरोपी संतोष ने गोलू के सिर पर डंडे से वार किया तथा आरोपी सागर ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे गोलू गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना नीलगंगा उज्जैन में प्रकरण दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया।
*🔹 पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही*
घटना गंभीर प्रकृति की होने तथा चाकूबाजी एवं सामूहिक हमला से संबंधित होने के कारण थाना प्रभारी नीलगंगा निरीक्षक तरुण कुरील द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना नीलगंगा पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
टीम द्वारा घटना में शामिल आरोपियों की धरपकड़ हेतु घटनास्थल के आसपास, आरोपियों के संभावित ठिकानों तथा फरियादियों के बताए स्थानों पर दबिश दी गई। लगातार सर्चिंग एवं प्रयासों से पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई और घटना में शामिल आरोपियों को निम्नानुसार गिरफ्तार किया गया –
▪️आरोपी संतोष पिता मायाराम धानक, उम्र 30 वर्ष, निवासी संजय नगर उज्जैन को जावरा, जिला रतलाम से गिरफ्तार किया गया।
▪️आरोपी सागर पिता मायाराम धानक, उम्र 23 वर्ष, निवासी संजय नगर उज्जैन को जिला उज्जैन से गिरफ्तार किया गया।
▪️आरोपी रामचंद्र पिता अमरजीत धक, उम्र 42 वर्ष, निवासी संजय नगर नानाखेड़ा उज्जैन को भी जिला उज्जैन से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों से घटना में प्रयुक्त डंडा एवं चाकू की बरामदगी हेतु पुलिस द्वारा पूछताछ जारी है।
*🔹 निष्कर्ष*
उज्जैन पुलिस ने मात्र 24 घंटे में हत्या कांड का पर्दाफाश कर तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से अपराधियों में कानून का भय और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।