जिले में अभी तक औसत 855.2 मि.मी. वर्षा हुई

उज्जैन, इस मानसून सत्र में अभी तक जिले में औसत 855.2 मि.मी. बारिश हो चुकी है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में औसत 826.2 मि.मी. वर्षा हुई थी। पिछले चौबीस घण्टों के दौरान 30 सितंबर की प्रात: तक जिले की झार्डा तहसील में 12 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

भू अभिलेख से जानकारी प्राप्त के अनुसार अभी तक जिले की उज्जैन तहसील में 899 मि.मी. , घट्टिया में 701.5 मि.मी. , खाचरौद में 992 मि.मी. , नागदा में 989.5 मि.मी. , बडनगर में 882 मि.मी. , महिदपुर में 854 मि.मी. , झार्ड़ा में 895.4 मि.मी. , तराना में 928.1 मि.मी. व माकड़ौन में 556 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

गत वर्ष इसी अवधि में उज्जैन तहसील में 966 मि.मी. , घट्टिया में 650.4 मि.मी. , खाचरौद में 785 मि.मी. , नागदा में 1071.4 मि.मी. , बडनगर में 758 मि.मी. , महिदपुर में 806 मि.मी. , झार्ड़ा में 879.2 मि.मी. , तराना में 876.4 मि.मी. व माकड़ौन में 643 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी।