उज्जैन,पुलिस अधीक्षक उज्जैन के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक रंजन तथा एसडीओपी महिदपुर ज़ेंडेन लिंगज़ेरपा (भापुसे) के निर्देशन में थाना महिदपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई।
*🔹घटना का संक्षिप्त विवरण –*
दिनांक 01.10.2025 को फरियादी ईश्वर राठौर पिता दिनेश उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम बलोदा ने थाना महिदपुर पर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात आरोपियों द्वारा उसके घर से सोने–चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए हैं।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना महिदपुर में *अपराध क्रमांक 371/2025, धारा 331(4), 305 बी.एन.एस.* के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*🔹पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही –*
विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपियों की पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा निरंतर प्रयास किए गए। मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मात्र 48 घंटे के भीतर 04 आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनमें से एक बाल अपचारी भी सम्मिलित है।
🔹गिरफ्तार आरोपी –
01. रवि पिता सजन सिंह सैन, उम्र 23 वर्ष, निवासी शेरपुर थाना महिदपुर।
02. विनोद पिता शंकरलाल गोयल, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम शेरपुर।
03. प्रेमसिंह पिता बापूसिंह आंजना, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम शेरपुर।
04. एक बाल अपचारी।
पूछताछ पर आरोपियों ने नकबजनी की वारदात करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर निम्नलिखित मशरूका बरामद किया गया –
▪️आरोपी रवि से – एक सोने का टड्डा (150 ग्राम, कीमत लगभग ₹3,00,000), बच्चों के कानों के झुमके (कीमत ₹20,000), चांदी जैसी धातु की चैन (₹5,000)।
▪️आरोपी प्रेमसिंह से – चांदी की पायजेब (250 ग्राम, कीमत ₹30,000)।
▪️आरोपी विनोद से – चांदी का कंदोरा (180 ग्राम, कीमत ₹20,000)।
*▪️इस प्रकार कुल ₹3,75,000/- मूल्य का मशरूका जप्त किया गया।*
*🔹पुलिस टीम –*
इस कार्यवाही में थाना महिदपुर पुलिस की टीम –
निरीक्षक एन.वी. सिंह परिहार, उपनिरीक्षक एम.एस. चौहान, उपनिरीक्षक एन.एस. कनेश, प्रआर 107 धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, प्रआर 1084 विजय सिंह चौहान, प्रआर 281 नारायण सिंह, आर 1233 चन्द्रभान सिंह, आर 770 मिथुन प्रजापति, आर 1842 रवि जाटव, आर 233 विजय मीणा, आर 1081 समरथ पाटीदार, आर 1467 अनार सिंह एवं आर वा. 1971 नारायण सिंह सोलंकी की सराहनीय भूमिका रही।
*🔹थाना महिदपुर पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही कर मात्र 48 घंटे में नकबजनी का पर्दाफाश करते हुए आरोपीगणों को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका बरामद किया गया।