श्री चंद्रमोलेश्वर सेवा समिति उज्जैन द्वारा मुख्यमंत्री जी के नाम कलेक्टर को गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने हेतु ज्ञापन दिया

उज्जैन, गोपाष्टमी पर ब्रह्मलीन हिंदूधर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज के संकल्प को पूर्ण करने के लिए सामाजिक संस्था श्री चंद्रमोलेश्वर सेवा समिति के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया गया जिसमें गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने एवं संपूर्ण भारत में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गोवंश संरक्षण हेतु ठोस कार्रवाई किए जाने के संबंध में संस्था अध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि भारतवर्ष की सांस्कृतिक धार्मिक एवं आध्यात्मिक पहचान गौ माता के प्रति बढ़ते अत्याचार तस्करी और गौ हत्या की घटनाएं राष्ट्र की आत्मा को आहत कर रही है वेद उपनिषद रामायण महाभारत और श्रीमद् भागवत गीता जैसे समस्त धर्म ग्रंथो में गौ को माता के रूप में पूज्य माना गया है गौ केवल एक पशु नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति की जीवन धारा और सनातन धर्म की आधारशिला है
मध्य प्रदेश में निरंतर गौ तस्करी गौ हत्या और गोवंशीय उत्पादों के अवैध व्यापार की घटनाएं बढ़ रही है इन पर नियंत्रण हेतु शासन द्वारा बनाए गए मध्य प्रदेश गौ वंश वध प्रतिषेध अधिनियम का पालन कई स्थानों पर नाम मात्र रह गया है वहीं हाल ही में मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी राजपत्र अधिसूचना जिसमें गोवंशीय पशुओं के मांस पर 0% जीएसटी लागू किए जाने का उल्लेख किया गया है समस्त हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं पर गंभीर प्रहार है यह निर्णय न केवल गो पूजक समाज की आस्था के विपरीत है बल्कि यह गौ हत्या को अप्रत्यक्ष रूप से प्रोत्साहित करने जैसा कदम प्रतीत होता है
अतः श्री चंद्र मोलेश्वर सेवा समिति जिला उज्जैन मध्य प्रदेश माननीय मुख्यमंत्री महोदय से निम्नलिखित मांगे अत्यंत गंभीरता एवं राष्ट्रीय हित में करते है की गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने हेतु मध्य प्रदेश विधानसभा से प्रस्ताव पारित कर भारत सरकार को अनुशंसा की जाए
संपूर्ण भारतवर्ष में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने हेतु केंद्र सरकार पर मध्य प्रदेश शासन दबाव बनाए एवं ठोस विधायी पहल करें
गो तस्करी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए तथा इसके लिए विशेष निगरानी एवं जांच दल का गठन किया जाए
गो तस्करी में प्रयुक्त वाहनों विशेष कर मालवाहक ट्रको एवं कंटेनरो की नियमित जांच हेतु स्थाई चेक पोस्ट तस्करी संभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थापित किए जाए
मध्य प्रदेश के समस्त जिलों में गौ रक्षा कानून का कठोरतम अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग को सख्त निर्देश जारी किए जाएं
राजपत्र में जारी गोवंश मांस पर 0% जीएसटी की अधिसूचना को तत्काल निरस्त किया जाए ताकि हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं का सम्मान बना रहे

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष पंडित गोपाल व्यास सचिव गौरव शर्मा कोषांध्यक्ष श्रीमती अलका शर्मा उपाध्यक्ष श्रीमती अनामिका सिकरवार श्रीमती सीमा जी खांडेकर श्रीमती नीतू जी सिंघल वरिष्ठ संस्था प्रभारी श्री प्रेम नारायण जी उपाध्याय शैलेंद्र गुप्ता जी वीरेंद्र शर्मा जी डॉ ओमप्रकाश जी वैष्णव डॉ आभास जी शर्मा चितरंजन जी चौधरी जयकिशन जी वंशीधर सामाजिक कार्यकर्ता रोहित जी बैरागी आनंद जी शर्मा आदि गौ सेवक उपस्थित हुए जानकारी संस्था सचिव पंडित गौरव शर्मा द्वारा दी गई!