उज्जैन,मुंबई सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म सं. 4 पर कम्प्लीट ट्रैक रिन्यूअल कार्य के चलते 23 नवम्बर, 2025 से 60 दिनों का ब्लॉक लिया जा रहा है। जिसके चलते पश्चिम रेलवे के रतलाम मण्डल से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होंगी।
शॉर्ट टर्मिनेट/आंशिक रूप से निरस्त होने वाली ट्रेनें:
1. ट्रेन संख्या 22210 हजरत निजामुद्दीन – मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस दादर स्टेशन पर शॉर्ट-टर्मिनेट होगी तथा दादर और मुंबई सेंट्रल स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
2. ट्रेन संख्या 09086 इंदौर – मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस दादर स्टेशन पर शॉर्ट-टर्मिनेट होगी तथा दादर और मुंबई सेंट्रल स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
3. ट्रेन संख्या 09076 काठगोदाम – मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस दादर स्टेशन पर शॉर्ट-टर्मिनेट होगी तथा दादर और मुंबई सेंट्रल स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
4. ट्रेन संख्या 09186 कानपुर अनवरगंज – मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस दादर स्टेशन पर शॉर्ट-टर्मिनेट होगी तथा दादर और मुंबई सेंट्रल स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
यात्रीगण ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।