थाना भैरवगढ़ पुलिस उज्जैन पुलिस को मिली सफलता — ₹5000/- के ईनामी फरार बंदी को किया गिरफ्तार

उज्जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आलोक शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पा प्रजापति के मार्गदर्शन में, फरार ईनामी बंदियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना भैरवगढ़ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

थाना प्रभारी भैरवगढ़ निरीक्षक आर.एस. शक्तावत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ₹5000/- के ईनामी फरार बंदी *शिव पिता नगजीराम* को दबिश देकर देवास से गिरफ्तार किया गया।

*🔹घटना का संक्षिप्त विवरण :*

फरार बंदी शिव पिता नगजीराम उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम जवासिया थाना बिलपांक जिला रतलाम को माननीय विशेष न्यायालय एससी/एसटी एक्ट रतलाम द्वारा प्रकरण क्रमांक 66/2013 में धारा 294, 323, 34, 302 भादवि के तहत आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया गया था।

दोषी बंदी केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ में सजा भुगत रहा था तथा उसे दिनांक 20.05.2025 को पैरोल पर छोड़ा गया था। निर्धारित तिथि 04.06.2025 को बंदी को जेल में पुनः प्रवेश करना था, किंतु आरोपी बिना जेल में प्रवेश किए फरार हो गया।

फरारी के उपरांत थाना भैरवगढ़ में उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 136/2025, धारा 31(ग)(घ) बंदी अधिनियम एवं धारा 49 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

बंदी की गिरफ्तारी हेतु लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी एवं उसकी गिरफ्तारी में सहयोग हेतु ₹5000/- के इनाम की उद्घोषणा की गई थी।

*🔹पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही*–

दिनांक 21.11.2025 को मुखबिर सूचना पर थाना भैरवगढ़ पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए देवास में दबिश देकर ईनामी फरार आरोपी बंदी शिव को धरदबोचा गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल वापस निरुद्ध कर दिया गया है।

*🔹सराहनीय भूमिका :*–

इस उत्कृष्ट कार्यवाही में—
निरीक्षक आर.एस. शक्तावत,सहायक उप निरीक्षक रामचंद्र व्यास,
प्रधान आरक्षक महेश (53),आरक्षक जीवन कटारिया (223)
की सराहनीय भूमिका रही।