थाना बड़नगर पुलिस ने जैन पब्लिक स्कूल में सायबर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

उज्जैन, थाना बड़नगर पुलिस द्वारा जैन पब्लिक स्कूल में एक विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस मुख्यालय द्वारा पूर्व में संचालित मुस्कान अभियान और साइबर सुरक्षा अभियान से संबंधित विस्तृत जानकारी विद्यार्थियों को प्रदान की गई।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन (IPS), उज्जैन ग्रामीण रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को वास्तविक घटनाओं के उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि साइबर अपराध किस प्रकार बच्चों और किशोरों को निशाना बनाते हैं,सोशल मीडिया का गलत उपयोग कैसे गंभीर परिणाम दे सकता है तथा कम उम्र में लिए गए गलत निर्णय भविष्य को कैसे प्रभावित कर सकते हैं
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया की अनजान लिंक, फ्रेंड रिक्वेस्ट और चैट से बचें किसी भी प्रकार की धमकी, शोषण या गलत व्यवहार को तुरंत साझा करें माता-पिता, शिक्षक और पुलिस तीनों आपकी सुरक्षा लिए ही है।
विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और जागरूकता कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी बताया।

*मुस्कान पेटी— विद्यार्थियों की सुरक्षा का गोपनीय माध्यम* स्कूल में मुस्कान पेटी स्थापित की गई, जिसमें विद्यार्थी जिसमें किसी समस्या,भय,दुविधा या किसी अनुचित गतिविधि की सूचना गोपनीय तरीके से लिखकर डाल सकेंगे।
पुलिस एवं स्कूल प्रशासन इसे नियमित रूप से खोलकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
उक्त संपूर्ण कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी बड़नगर श्री महेंद्र परमार,थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाटीदार,उनि. चांदनी पाटीदार,आरक्षक हरीश, नितेश रायकवार, मन्नालाल यादव शिक्षकगण एवं समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।