उज्जैन,पुलिस अधीक्षक, उज्जैन के आदेशानुसार एवं राज्य सायबर पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर ऑपरेशन FAST (Forget Activated Sim Termination) के तहत संदिग्ध POS सिम विक्रयकर्ताओं के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।
गृह मंत्रालय, भारत सरकार के NCRP पोर्टल से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र महाकाल में स्थित POS कोड 7415702460, विक्रेता इमरान नगौरी, द्वारा कुल 15 फर्जी सिम विक्रय किए गए।
जांच में पाया गया कि इमरान ने ग्राहकों के दस्तावेज लेकर उनके नाम पर सिम सक्रिय कर अन्य व्यक्तियों को उपलब्ध कराए, जिनका उपयोग डिजिटल अरेस्ट, वित्तीय धोखाधड़ी एवं अन्य सायबर अपराधों में किया गया। प्रथम दृष्टया दिनांक 10.09.2025 को आरोपी के विरुद्ध थाना महाकाल धारा 318(4) BNS, धारा 66(C) IT Act तथा धारा 42(3)(E), 42(6) दूरसंचार अधिनियम 2023 के अंतर्गत अपराध पाया जाने से प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*🔹पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही –*
प्रकरण की गंभीरता एवं सायबर अपराधों से प्रत्यक्ष लिंक को दृष्टिगत रखते हुए थाना महाकाल पुलिस द्वारा पूर्व में ही मुख्य आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर सघन पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपने सहयोगी
*उबेद पिता अफशीन कुरैशी उम्र 28 वर्ष, निवासी 63 राणाप्रताप मार्ग, काजीपुरा, बदनावर, जिला धार* का नाम उजागर किया गया, जो फर्जी सिमों को आगे अन्य व्यक्तियों को उपलब्ध कराने में सक्रिय रूप से संलिप्त था।
उक्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु *पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा ₹10,000/- का इनाम भी घोषित किया गया था।*
थाना महाकाल पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी, तकनीकी साक्ष्य संकलन एवं विश्वसनीय मुखबिरों की सूचना पर विभिन्न संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। इसी क्रम में दिनांक 15.12.2025 को क्षीर सागर ग्राउंड के पास से फरार आरोपी उबेद पिता अफशीन कुरैशी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया गया। विधिवत कार्यवाही पूर्ण कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जावेगा।
*🔹सराहनीय भूमिका*–
थाना प्रभारी महाकाल निरी गगन बादल, उपनिरीक्षक जितेंद्र झाला ,सहायक उपनिरीक्षक चंद्रभान सिंह, प्रधान आरक्षक मनीष यादव