उज्जैन,महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा वार्ड क्रमांक 49 ऋषि नगर एक्सटेंशन स्थित हाटकेश्वर उद्यान में क्षतिग्रस्त तार फेंसिंग की मरम्मत, पाथवे का निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, खेल उपकरण, ट्यूबवेल खनन, बेंच एवं कुर्सी इत्यादि कार्यों हेतु राशी रुपए 5 लाख की अनुशंसा की स्वीकृति उद्यान का रखरखाव करने वाली श्री हाटकेश्वर उद्यान निगरानी समिति को प्रदान की गई है*
*नगर निगम द्वारा फरवरी 2023 में यह उद्यान श्री हाटकेश्वर उद्यान निगरानी समिति को 3 वर्ष की अवधि के लिए गोद दिया गया था समिति के पर्यावरण प्रेमी एवं सेवाभावी सदस्यों द्वारा उद्यान की देखरेख, साफ सफाई, पौधों की सिंचाई एवं अन्य सामान्य संधारण कार्य किए जाते हैं जिससे यह उद्यान एक आदर्श उद्यान के रूप में विकसित हुआ है समिति द्वारा सोमवार को महापौर से मुकेश टटवाल से सौजन्य भेंट करते हुए उद्यान में क्षतिग्रस्त तार फेंसिंग की मरम्मत, पाथवे का निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, खेल उपकरण, ट्यूबवेल खनन, बेंच एवं कुर्सी इत्यादि कार्य कराए जाने की मांग की गई थी जिसके क्रम में महापौर द्वारा उक्त मांग को तुरंत स्वीकार करते हुए राशी रुपए 5 लाख की अनुशंसा की गई है*
*उल्लेखनीय है कि महापौर श्री मुकेश टटवाल की घोषणा अनुसार शहर के ऐसे उद्यान जो की क्षेत्र के रहवासियों द्वारा समिति बनाकर रखरखाव किए जाते हैं और इसके लिए नगर निगम परिषद के ठहराव क्रमांक 123 दिनांक 30.07. 2020 को ठहराव हुआ है जिसमें नगर निगम द्वारा उद्यानों को क्षेत्रीय रहवासियों को समिति बनाते हुए गोद दिया जाएगा साथ ही उद्यान का स्वामित्व निगम के पास ही रहेगा!