उज्जैन, सोमवार को उपभोक्ता एवं ग्राहक पंचायत के जिला सचिव की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा केक & क्राफ़्ट्स का निरीक्षण कर मौके पर संग्रहित खाद्य पदार्थ फ्रुटी, टी केक, मैंगों ट्रीट खट्टा आम पापड, क्रीम रोल, चाकोफी, अमूल, चोकोजो, चोकोबाईट इन फन इनिमल फोर्म, सेफियर आल्मंड, कोको मेल्टो ब्रेक्युलो के नमूनें लिये जाकर जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए। साथ ही मौके पर कमियां पाए जाने पर सुधार सूचना पत्र जारी किया गया। इसके अतिरिक्त मौके चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से राजकुमार रेस्टोरेंट से तेल, मिर्च पावडर, पनीर एवं हल्दी व होटल सांई पैलेस से लड्डू, बाफला, मिर्च पावडर की जांच की गई।