उज्जैन, संभाग आयुक्त उज्जैन श्री आशीष सिंह ने अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग देवास आनंद मालवीय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
संभाग आयुक्त श्री सिंह ने कर्तव्यों के निवर्हन में गंभीर लापरवाही, उदासीनता एवं अनियमितता पर अनुविभागीय अधिकारी देवास ,आनंद मालवीय को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय संभाग आयुक्त कार्यालय उज्जैन रहेगा तथा इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता रहेगी।