दो अलग–अलग स्थानों से प्रतिबंधित चाइना डोर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पुष्पा प्रजापति के मार्गदर्शन में उज्जैन जिले में आमजन की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिबंधित चाइना डोर की बिक्री एवं उपयोग पर सख्ती से रोक लगाने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।

उक्त अभियान के अंतर्गत थाना चिमनगंजमंडी पुलिस द्वारा दिनांक 11.01.2026 को सूचना के आधार पर दो अलग–अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए प्रतिबंधित चाइना डोर का उपयोग करते पाए गए दो आरोपियों को पकड़ा गया।

*🔹प्रथम कार्यवाही*–

थाना चिमनगंजमंडी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि तिरुपति एवेन्यू गार्डन के पास एक युवक प्रतिबंधित चाइना डोर से पतंग उड़ा रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा एवं आरोपी को पकड़कर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 01 चाइना डोर का रोल जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी – *चित्रांश सक्सेना, पिता इंद्र कुमार सक्सेना, निवासी तिरुपति एवेन्यू, थाना चिमनगंजमंडी, जिला उज्जैन।*

*🔹द्वितीय कार्यवाही*–

इसी क्रम में थाना चिमनगंजमंडी पुलिस को सूचना मिली कि मोहन नगर आम रोड पर एक व्यक्ति प्रतिबंधित चाइना डोर से पतंग उड़ा रहा है। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ा गया।
आरोपी के पास से 01 चाइना डोर का रोल जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी – *इशान शर्मा, पिता बसंतीलाल शर्मा, उम्र 28 वर्ष, निवासी गली नं. 03 मोहन नगर, थाना चिमनगंजमंडी, जिला उज्जैन।*

*⬛वैधानिक कार्यवाही*

दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधित चाइना डोर के उपयोग/कब्जे को लेकर कानून के तहत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।

*⬛पुलिस की अपील*

उज्जैन पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि प्रतिबंधित चाइना डोर का उपयोग न करें, क्योंकि यह मानव जीवन, पशु–पक्षियों एवं सार्वजनिक सुरक्षा के लिए अत्यंत घातक है। चाइना डोर की बिक्री या उपयोग की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

*⬛सराहनीय भूमिका*–

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक गजेंद्र पचोरिया, सहायक उप निरीक्षक मनोहर विश्वकर्मा, सहायक उप निरीक्षक दिनेश भट्ट, सहायक उप निरीक्षक दिनेश सारोठिया, आरक्षक 1556 योगेश शर्मा, आरक्षक हुकुम खांडेकर सहित थाना चिमनगंजमंडी पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।