उज्जैन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर गुरुप्रसाद पाराशर एवं नगर पुलिस अधीक्षक माधवनगर दीपिका शिंदे के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना नीलगंगा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*–
आज दिनांक 28.01.2026 को थाना नीलगंगा पर पदस्थ उप निरीक्षक वर्षा सोलंकी मय हमराह फोर्स के साथ रवाना होकर हरिफाटक ब्रिज क्षेत्र पहुँची। इस दौरान मुखबिर से अवैध शराब परिवहन/भंडारण संबंधी सूचना प्राप्त हुई।
मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हमराह फोर्स के साथ मुखबिर के बताए स्थान *कच्चा मसानीया, नीलगंगा* पहुँचे, जहाँ एक महिला एवं एक युवक ट्रैक्टर की आड़ में एक काला बैग लिए बैठे दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों संदिग्ध भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें हमराह फोर्स की सहायता से घेराबंदी कर मौके पर पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम—
01. *मीना पति बलराम चौहान, जाति सासी, उम्र 45 वर्ष, निवासी अंबेडकर नगर, थाना कोतवाली, जिला देवास* तथा
02. *शिवा पिता बलराम चौहान, जाति सासी, उम्र 21 वर्ष, निवासी अंबेडकर नगर, थाना कोतवाली, जिला देवास*
का होना बताया।
*जप्ती एवं गिरफ्तारी कार्यवाही*–
आरोपियों के कब्जे में रखे काले बैग की तलाशी लेने पर उसमें दो सफेद रंग की प्लास्टिक की 5-5 लीटर की केन पाई गईं, जिनमें तरल पदार्थ भरा हुआ था। तरल पदार्थ के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।
जांच के दौरान केन का ढक्कन खोलकर देखने पर तरल पदार्थ से स्प्रिटयुक्त तीक्ष्ण गंध आना पाया गया तथा तरल पदार्थ अत्यधिक कड़वा प्रतीत हुआ। प्रथम दृष्टया यह स्प्रिटयुक्त कच्ची जहरीली हाथ भट्टी की शराब होना पाया गया, जो मानव जीवन के लिए अत्यंत घातक एवं अनुपयुक्त है।
आरोपियों से उक्त शराब रखने के संबंध में वैध लाइसेंस/परमिट के बारे में पूछने पर किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
आरोपियों के कब्जे से पृथक-पृथक एक-एक 5 लीटर की केन में भरी कुल 10 लीटर स्प्रिटयुक्त कच्ची जहरीली शराब, अनुमानित कीमत ₹1000/-, विधिवत जप्त की गई। आरोपियों को उनके गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए विधिवत गिरफ्तार किया गया। तथा आरोपीगण, जप्तशुदा शराब एवं सैंपल सहित थाना नीलगंगा लाए गए।
आरोपीगण के विरुद्ध धारा 34(1), 49(ए) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।