महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा कोयला फाटक रोड चौड़ीकरण कार्य एवं अन्य प्रमुख निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया

उज्जैन, नगर पालिक निगम द्वारा दो तालाब से मुनीनगर, सार्थक नगर होते हुए इंदौर रोड तक 18 मीटर रोड निर्माण का कार्य करवाया जा रहा हैं जिसमें फुटपाथ निर्माण, सेंट्रल लाइटिंग के कार्य होंगे साथ ही गदा पुलिया से मंछामन होते हुए इंदौर रोड तक 12 मी रोड एवं 18 मी रोड निर्माण कार्य प्रचलित है इसी के साथ कोयला फाटक रोड चौड़ीकरण कार्य अंतर्गत रोड निर्माण कार्य का बुधवार को महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा निगम अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया*
*निरीक्षण के दौरान महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा संबंधित अधिकारियों, कार्य के ठेकेदार एवं कंसलटेंट को निर्देशित किया गया कि कार्य के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए एवं समय पर कार्य पूर्ण हो*
*निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य डॉ योगेश्वरी राठौर, अपर आयुक्त श्री पवन कुमार सिंह, अधीक्षण यंत्री श्री संतोष गुप्ता, सहायक यंत्री श्री डीएस परिहार, संबंधित कार्य के ठेकेदार एवं कंसलटेंट उपस्थित रहे!