उज्जैन, पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से हो कर चलने वाली गाड़ी संख्या 18233/18234 इंदौर – बिलासपुर एक्सप्रेस को एल.एच.बी. रेक में बदलने का निर्णय लिया गया है। यात्रियों की सुविधा एवं संरक्षा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 18233/18234 इंदौर – बिलासपुर एक्सप्रेस आई.सी.एफ. रेक के स्थान पर एल.एच.बी. रेक से चलेगी।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गाड़ी संख्या 18233 इंदौर – बिलासपुर एक्सप्रेस 31 मार्च, 2026 से तथा गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर – इंदौर एक्सप्रेस, 30 मार्च, 2026 से एल.एच.बी. रेक से चलेगी।
इस ट्रेन में एक फर्स्ट एसी, एक सेकंड एसी, पांच थर्ड एसी, नौ स्लीपर एवं चार सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। ट्रेन के आगमन/प्रस्थान समय, ठहराव आदि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।